Bihar Teacher News 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के पहले चरण में अंतिम रूप से सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैI अभी तक 32 जिले के स्कूलों में नवनियुक्त शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है जल्द ही बचे हुए अन्य जिलों में भी शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जायेगीI
Updated- 16 November 2023 at 02:00 PM आज से शुरू हुई बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में प्राथमिक शिक्षक भर्ती ( कक्षा 1 से 5 के लिए) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गए हैI उम्मीदवार बिहार प्राथमिक शिक्षक भर्ती फेज 2 से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
Updated- 16 November 2023 at 10:00 AM: बिहार शिक्षक भर्ती फेज 1 में स्कूल आवंटन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में
बिहार शिक्षक भर्ती फेज 1 के शिक्षकों को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैI अब तक राज्य के 32 जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है और 18 नवम्बर तक बचे हुए अन्य जिलों में भी शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जायेगी I

Updated- 10 November 2023 at 11:00 AM: कक्षा 6 से 8 के उम्मीदवारों को आयुसीमा में मिली 10 वर्ष की छूट
बिहार लोक सेवा आयोग ने बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों को आयुसीमा में 10 वर्ष छूट का ऐलान किया हैI नीचे दिखें पूरा नोटिस,
Updated- 9 November 2023 at 11:00 AM: बढ़ सकती हैं बिहार शिक्षक में 50 हजार रिक्तियां
बिहार शिक्षक भर्ती 2.0 में 70 हजार पदों पर भर्तियाँ की जा रहीं है जल्दी ही इसमें पदों की संख्या बढ़ने वाली है I मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीपीएससी 2.0 में 50 हजार पद बढ़ने वाले हैं I जल्द ही इसकी जानकारी ऑफिसियल वेबसाइट पर दी जा सकती हैI
Updated- 9 November 2023 at 10:00 AM: अब हर साल होगी बिहार शिक्षकों की भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का आयोजन हर वर्ष किया जाएगा इसके फार्म अगस्त माह में जारी किये जायेंगे जबकि भर्ती परीक्षा का आयोजन सितम्बर या अक्टूबर में किया जाएगा I
Updated- 8 November 2023 at 10:00 PM: 11 नवम्बर से शुरू होगी
बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में चयनित उम्मीदवारों को 11 नवम्बर से स्कूल आवंटन और नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैI इसके लिए उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट की भी जाँच की जायेगी I निर्देशक ने इसे लेकर आदेश दिया हैI इसके साथ ही रिक्ति के आधार पर रैमडमली उम्मीदवारों को स्कूल आवंटित किये जायेंगेI |
Updated- 7 November 2023 at 7:00 PM: 70 हजार पदों पर होनी है दूसरे चरण
इस बार ये भर्तियाँ 69,706 पदों पर की जा रहीं हैंI बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 नवम्बर से शुरू हो चुकी हैI इस बार ये भर्तियाँ न केवल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए की जा रहीं है बल्कि मध्य और विशेष शिक्षकों के साथ ही प्रधानाचार्यों के पदों पर भी जा रहीं हैंI कुल रिक्तियां 69, 706 पदों पर होनी है जिसमें से मध्य विद्यालय के लिए 31,982 पद, माध्यमिक के लिए 18,877 पद, माध्यमिक विशेष विद्यालय 210 पद, उच्च माध्यमिक विद्यालय 18577 पद, प्रारम्भिक शिक्षक (प्रशिक्षित) 234 पद, माध्यमिक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) 248, उच्च माध्यमिक शिक्षक (स्नातकोतर प्रशिक्षित) 403, प्रधानाचार्य के 31 पदों पर रिक्तियां की जा रही हैंI |
Updated- 7 November 2023 at 6:00 PM: छठ पूजा के बाद आ सकता है सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के सप्लीमेंट्री परिणाम छठ पूजा के बाद जारी किये जा सकते हैंI इसका मुख्य कारण तब तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया का पूरा होना हैI जिसके बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम जारी हो सकते हैं I |
Bihar Teacher News 2023 महत्वपूर्ण विवरण
भर्ती आयोजित करने वाली संस्था का नाम |
बिहार लोक सेवा आयोग |
परीक्षा का नाम |
शिक्षक भर्ती परीक्षा दूसरा चरण |
पदों की संख्या |
69, 706 |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि |
5 नवम्बर 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
14 नवम्बर 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट |
www.bpsc.bih.nic.in |
Bihar Teacher News 2023 महत्वपूर्ण तिथियाँ
इवेंट्स |
तिथियाँ |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि |
5 नवम्बर 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि |
14 नवम्बर 2023 |
परीक्षा की तिथि |
7 दिसम्बर से 10 दिसम्बर 2023 |
रिजल्ट की तिथि |
दिसम्बर 2023 |
Bihar Teacher News 2023 पदों का विवरण
बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैI ये भर्तियाँ शिक्षकों के 69,706 पदों पर की जा रही हैं उम्मीदवार रिक्तियों का पूरा विवरण नीचे देख सकते हैं-
कक्षा |
पदों की संख्या |
जिलावार विवरण |
6 से 8 |
31,982 |
पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
9 से 10 |
18,877 |
पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
9 से 10 स्पेशल |
210 |
पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
11-12 |
18577 पद |
पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें |
Also Read
बिहार टीचर भर्ती फेज -2 आवेदन लिंक |
BPSC PGT Bharti Syllabus 2023 |
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 30+40+80 के फॉर्मूला पर होगी
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैI इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 07 दिसंबर से 10 दिसंबर तक संभावित रूप से किया जा सकता हैI इस बार उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए भाषा, सामान्य अध्ययन और विषय की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जायेगीI हालांकि अभ्यर्थियों को परीक्षा (BPSC TRE Exam Phase II 2023) से संबंधित जरूरी अपडेट आधिकारिक नोटिस के जरिए दिया जाएगाI परीक्षा कुल 150 अंको की होगी जिसमें भाषा विषय के 30 सवाल, सामान्य अध्यन के 40 और संबंधित विषय के 80 सवाल शामिल होंगेI
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा आवेदन शुल्क:
बीपीएससी टीआरई चरण 2 2023 के लिए पंजीकरण शुल्क ₹750 है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में ₹200 का भुगतान करना होगा।
बिहार शिक्षक भर्ती पात्रता मानदंड
बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा और अन्य पात्रता कारकों को पूरा करना होगा। यदि वे बीपीएससी टीआरई पात्रता में से किसी को भी पूरा करने में विफल रहते हैं, तो इससे उनके आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। पद-वार बीपीएससी शिक्षक 2.0 रिक्ति के लिए पात्रता मानदंड नीचे साझा किए गए हैं।
BPSC TRE Eligibility Criteria |
||
पद का नाम |
शैक्षिक योग्यता |
आयुसीमा |
प्राथमिक शिक्षक |
|
18-37 वर्ष |
माध्यमिक शिक्षक |
50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बी.एड डिग्री/बीएड विशेष शिक्षा। या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 4 वर्षीय बीएड/बीएससी ईडी डिग्री |
21-37 वर्ष |
उच्च माध्यमिक विद्यालय |
|
21-37 वर्ष |